{"_id":"646a7bc99c3b2298780963f4","slug":"old-pension-restoration-forum-took-out-a-torch-rally-maharajganj-news-c-7-1-176289-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुरानी पेंशन बहाली मंच ने निकाली मशाल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुरानी पेंशन बहाली मंच ने निकाली मशाल रैली
Mon, 22 May 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 22 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकालते राज्य कर्मचारी।संवाद
मांग पूरी न होने तक आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुरानी पेंशन बहाली की मांग समेत अन्य समस्याओं को दूर कराने के लिए पुरानी पेंशन बहाली मंच से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम को मशाल रैली। रैली तहसील परिसर से शुरू हुुई एवं नगर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट में जाकर समाप्त हुई।
सदर तहसील में लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीभागवत सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली शिक्षकों व कर्मियों का अधिकार है। जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। जिला मंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
सह संयोजक केके दूबे ने कहा कि अपनी मांग को लेकर कर्मचारियों व शिक्षकों को एकजुट होना होगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्रा व जिलाध्यक्ष बलराम निगम ने भी सभी से पुरानी पेंशन के मुद्दे पर कहा कि जब तक एकता नहीं रहेगी किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। ग्रामीण सफाई कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष प्रद्युमन सिंह ने कहा कि हमें पूरी उर्जा से अपने आंदोलन को आगे बढ़ाना होगा। रामसुग्रीव वर्मा व जेएन पटेल ने भी अपने विचारों को रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।