फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Old man's leg chopped off in road accident, another injured

Maharajganj News: सड़क हादसे में वृद्ध का कटा पैर, दूसरा घायल

Wed, 07 May 2025 06:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 07 May 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Old man's leg chopped off in road accident, another injured
सिसवा बाजार। कस्बे के गांधीनगर में स्थित पेट्रोल पंप के निकट बुधवार को दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर में एक 65 वर्षीय वृद्ध का पैर कट गया और दूसरे का पैर टूट गया। गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चिउटहा निवासी रामाश्रय (65) अपने मित्र कपिलदेव पांडेय (65) के साथ बाइक से अपने घर से सबया होते हुए सिसवा बाजार जा रहे थे। यह लोग जैसे ही चिरैया कोट मंदिर के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, सिसवा की ओर से आ रही बाइक से आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामाश्रय बाइक समेत दूर तक घिसटते हुए चले गए, जिससे उनका दाहिना पैर कट गया, जबकि कपिलदेव को भी काफी चोटें आईं और उनका एक पैर टूट गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रामाश्रय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं कपिलदेव पांडेय का इलाज सिसवा बाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के अनुसार तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed