{"_id":"625db0b76a5d23001d15ae1b","slug":"old-labour-died-to-hit-vehicle-maharajganj-news-gkp4338239192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आए वृद्ध मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आए वृद्ध मजदूर की मौत
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट से वृद्ध मजदूर की मौत
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर पिपरपाती चौराहे के समीप मजदूरी करने गोरखपुर जा रहे वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट से मौत हो गई।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परसहिया निवासी राम सुधारे निषाद (60) गोरखपुर में मजदूरी करते थे। सोमवार सुबह लगभग सात बजे वह पिपरपाती चौराहे पर गोरखपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे । इसी दौरान गोरखपुर से महराजगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राम सुधारे के तीन पुत्र तथा दो बेटियां हैं। छोटी बेटी की शादी अभी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।