{"_id":"67856afbb4890b871704c59c","slug":"officials-to-progress-ncc-firing-range-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-140486-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधिकारियों ने एनसीसी फायरिंग रेंज की जानी प्रगति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधिकारियों ने एनसीसी फायरिंग रेंज की जानी प्रगति
Tue, 14 Jan 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। एनसीसी बाई मंथली निरीक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार को कमान अधिकारी कर्नल वीके शर्मा ने एनसीसी सब यूनिट सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज का निरीक्षण किया।
जहां कैडेट्स ने कमान अधिकारी को गार्ड ऑफ आनर देकर सम्मानित किया। उन्होंने जयपुरिया में बन रहे फायरिंग रेंज के प्रगति के बारे में हाल जाना।
निरीक्षण के दौरान कमान अधिकारी कर्नल वीके शर्मा ने कैडेट्स के लिए बन रहे फायरिंग रेंज की प्रगति, पत्रावली, कैडेट की उपस्थिति, अग्निवीर भर्ती, स्वच्छता कार्यक्रम, परेड ग्राउंड, स्टोर रूम सहित कैडेट्स की ऑनलाइन भर्ती का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि एनसीसी में अनुशासन बेहद जरूरी है। प्रशिक्षण शिविर में मिली जानकारियां बेहद महत्वपूर्ण होती हैं।
प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन ने कहा कि कैडेट बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य राष्ट्र की सेवा के लिए युवाओं में नेतृत्व के गुणों को विकसित करना है। इस दौरान सुबेदार मेजर मनोज कुमार, कैडेट शैलेष, राहुल, सूरज, हर्षित, मुकेश, प्रीति, शीप्रा व नीलम मौजूद रहे।