{"_id":"6543f9b6ff72ea6e39022bd4","slug":"officials-reached-chanki-ghat-inspected-the-funeral-site-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8862-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चानकी घाट पहुंचे अधिकारी, अंत्येष्टि स्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चानकी घाट पहुंचे अधिकारी, अंत्येष्टि स्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
केवलापुर खुर्द के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया था पत्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागापार। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर उपायुक्त मनरेगा करुणाकर अदीब, खंड विकास अधिकारी सदर डाक्टर चंद्रशेखर कुशवाहा एवं एडीओ पंचायत सुधीर सिंह ने बृहस्पतिवार को रोहिन नदी पर स्थित चानकी घाट पहुंचे। अधिकारियों ने अंत्येष्टि स्थल (शवदाह गृह) बनाने के लिए संयुक्त निरीक्षण कर मौके का जायजा लिया।
केवलापुर खुर्द के अंगद चौहान, हरीश आर्य, विजय यादव, रामबचन चौहान, विनोद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर रोहिन नदी पर स्थित चानकी घाट पर अंत्येष्टि स्थल बनवाने की मांग किया था। डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया था कि रोहिन नदी पर क्षेत्र के ग्राम सभाओं के लोग अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। स्थाई अंत्येष्टि स्थल न होने से लोगों को काफी दिक्कत होती है। बरसात के दिनों में स्थिति और ही खराब हो जाती है। लोगों ने जिलाधिकारी से चानकी घाट पर अंत्येष्टि स्थल बनाने की मांग की थी। खंड विकास अधिकारी डॉ.चंद्रशेखर कुशवाहा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर चानकी घाट पर अंत्येष्टि स्थल के लिए निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजी जा रही है। स्वीकृति मिलते ही अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --