फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Officers inspected flood check posts

अफसरों ने बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया

Tue, 03 Jul 2018 12:55 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 03 Jul 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
Officers inspected flood check posts
अफसरों ने बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। लगातार हो रही बरसात के मद्देनजर जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय के निर्देशन में अधिकारी सोमवार को बंधों की तरफ निकले। अधिकारियों ने बंधों के साथ ही बाढ़ चौकियों का जायजा लिया। बंधों पर जहां नजर रखने के लिए सिंचाई विभाग के अभियंताओं व अन्य जिम्मेदारों को निर्देश दिया। वहीं, ड्यूटी पर लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को बाढ़ चौकियों को क्रियाशील रखने के लिए का निर्देश भी दिया। 
विज्ञापन


 इसी क्रम में सोमवार को सदर एसडीएम मदन कुमार, सदर तहसीलदार रत्नाकर मिश्रा व नायब तहसीलदार सुनील कुमार सुबह ही रोहिन नदी के चेहरी, डोमरा जर्दी बांध, जर्दी रिंग बांध, अमहवा रिंग बांध, लक्ष्मीपुर रिंग बांध, अनंतपुर बड़हरा बांध के अलावा बाढ़ चौकी मुजुरी डाक बंगला, लक्ष्मीपुर, स्व. हरिश्चंद्र जूनियर हाई स्कूल डोमरा अकटहवा, बाढ़ चौकी चेहरी का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान उपरोक्त बंधों पर तैनात किए गए सिंचाई विभाग के अभियंताओं को मौके पर बुलाकर आवश्यक दिशानिर्देश दिया। साथ ही संवेदनशील बंधों पर नजर रखने को कहा। वहीं, बाढ़ चौकी चेहरी, डांक बंगला मुजुरी तथा डोमरा पर तैनात किए गए अधिकारियों व कर्मचारियों को बाढ़ चौकी की साफ-सफाई कराने के साथ ही सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिया। इसी क्रम में अन्य तीनों तहसीलों के अधिकारियों ने भी अपने अपने क्षेत्र में बंधों एवं बाढ़ चौकियों का जायजा लिया। उधर, नदियों के जलस्तर में बरसात के चलते वृद्धि होने लगी है। सोमवार को नारायणी नदी का जलस्तर 347.60 पर पहुंच गया  जबकि खतरे का निशान 359.80 मीटर पर है। इसी तरह प्यास नदी का जलस्तर 101.20 मीटर पर पहुंच गया है जबकि  खतरा बिंदु    102.25 मीटर  पर है। चंदन नदी का जल स्तर 100.20 मीटर पर पहुंच गया है जबकि खतरा बिंदु 101.05 मीटर पर है। इसी तरह महाव   नाले में जल स्तर  8.50 फीट पर पहंुच गया है जबकि खतरे का निशान 9 फीट  पर है।  डांडा नहर का जलस्तर 322.65 फीट है जबकि खतरे का निशान   328.75 फीट है। रोहिन त्रिमुहानी  का जल स्तर 77.56 मीटर पर पहुंचा है जबकि खतरा बिंदु 82.44 मीटर पर है। राप्ती  नदी का जल स्तर  72.250 मीटर पर पहुंच गया है जबकि खतरे का निशान   80.30 मीटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed