फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Officers are on duty to monitor the border 24 hours a day

Maharajganj News: बार्डर पर 24 घंटे निगरानी के लिए लगी अधिकारियों की ड्यूटी

Thu, 11 Sep 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Officers are on duty to monitor the border 24 hours a day
महराजगंज। नेपाल की वर्तमान हालत को देखते हुए जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त बनाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट के अनुमोदन पर अपर जिला मजिस्ट्रेट डॉ. प्रशांत कुमार ने जिले में नौ अधिकारियों को सोनौली, ठुठीबारी और झूलनीपुर बार्डर ड्यूटी लगाई है। यह अधिकारी रोस्टर के अनुसार 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तत्काल प्रभाव से मजिस्ट्रेट की ड्यूटी अगले आदेश तक लगाई जाती है। उन्होंने बताया कि सोनौली बार्डर पर नंद प्रकाश मौर्य डिप्टी कलेक्टर को सुबह आठ बजे से चार बजे तक तैनाती दी गई है। वहीं अमित सिंह खंड विकास अधिकारी नौतनवां को चार बजे से 12 बजे रात्रि तक सेवा देनी है। नौतनवां तहसीलदार रात के 12 बजे से सुबह आठ बजे तक सेवा देंगें। इसी तरह से ठूठीबारी बार्डर पर डिप्टी कलेक्टर प्रेमशंकर पांडेय सुबह आठ बजे से चार बजे तक सेवा देंगे। वहीं चार बजे से शमा सिंह खंड विकास अधिकारी निचलौल को चार बजे से 12 बजे रात तक सेवा देंगी। वहीं नायब तहसीलदार निचलौल पियूष जायसवाल रात्रि 12 बजे से सुबह के आठ बजे तक सेवा देंगे। झुलनीपुर बार्डर पर तहसीलदार निचलौल को सुबह आठ बजे से चार बजे तक सेवा के लिए लगाया गया है। वहीं खंड विकास अधिकारी सिसवां चार बजे से 12 बजे रात्रि तक सेवा देंगे। वहीं 12 बजे रात्रि से सुबह के आठ बजे तक नौतनवा के चकबंदी अधिकारी राजेश कुमार को तैनात किया गया है। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेट नौतनवा को समन्वय स्थापित करते हुए जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed