{"_id":"649175894d694d725002e938","slug":"officer-trapped-on-charges-of-molestation-exploitation-of-girl-student-2023-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छात्रा से यौन शोषण के आरोप में फंसा अधिकारी, कर रहा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छात्रा से यौन शोषण के आरोप में फंसा अधिकारी, कर रहा ब्लैकमेल
Tue, 20 Jun 2023 03:16 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 20 Jun 2023 03:16 PM IST
सार
युवती ने पुलिस को बताया कि कुशीनगर में तैनाती के दौरान अधिकारी से नजदीकी वर्ष 2018 में हुई थी। जमीन के एक मामले को लेकर अधिकारी के पास पहुंची तो उसने झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। उसने कहा कि शादी तुमसे करूंगा। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कुशीनगर जिले की एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर यौन शोषण करने वाले महराजगंज के एक अधिकारी के लिए अब मुसीबत खड़ी हो गई है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अधिकारी ने कई बार उससे संबंध बनाया, जब छात्रा आजिज आ गई तो मंगलवार को अपनी मां के साथ अधिकारी के कार्यालय में पहुंची।
विज्ञापन
आरोप है कि उसे देखते ही अधिकारी आग बबूला हो गया। उसने अपनी कर्मियों के साथ मिलकर छात्रा को जमकर पीटा, इससे उसके नाक से खून आने लगा। पीड़ित छात्रा ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर केस दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को शहर में एक सरकारी कार्यालय में सुबह करीब 11 बजे हंगामा हो गया। पहले तो कोई समझ नहीं पाया कि क्या हो रहा है। एक युवती चिल्ला रही थी, मेरे साथ गलत क्यों किया। मेरी तो जिंदगी तबाह कर दी। कुर्सी पर बैठा हुआ अधिकारी कुछ देर उसकी बात सुना।
विज्ञापन
आरोप है कि फिर गुस्से में अपशब्द बोलते हुए ताबड़तोड़ उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसके कार्यालय के कर्मचारियों ने भी युवती को पीटा। युवती के नाक से खून आने लगा। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हो गए। किसी तरह से वहां से युवती कोतवाली पहुंची। कोतवाल रवि कुमार राय को पूरी बात बताई।
इसे भी पढ़ें: गीता प्रेस में गांधीजी के सुझाव पर नहीं छापते विज्ञापन, लागत से आधे दाम पर बिकती हैं पुस्तकें
युवती ने पुलिस को बताया कि कुशीनगर में तैनाती के दौरान अधिकारी से नजदीकी वर्ष 2018 में हुई थी। जमीन के एक मामले को लेकर अधिकारी के पास पहुंची तो उसने झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। उसने कहा कि शादी तुमसे करूंगा। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा।
इस बीच अधिकारी ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। करीब दो साल पहले कुशीनगर से उसका तबादला महराजगंज हो गया। यहां आने के बाद भी वह संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता रहा। उसकी बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।
युवती के बताया कि दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही हूं। मुझे लगा की अब उससे नहीं बच पाउंगी तो मंगलवार को मां के साथ उसके कार्यालय में पहुंची तो उसने जमकर पिटाई कर दी।
सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्दी ही केस दर्ज कर दिया जाएगा।