फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   officer sloved of voter place

‘मतदेय स्थलों की व्यवस्था दुरुस्त कराएं अफसर’

Tue, 18 Jan 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
officer sloved of voter place
‘मतदेय स्थलों की व्यवस्था दुरुस्त कराएं अफसर’
विज्ञापन

- कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निर्वाचन का कार्य शीर्ष प्राथमिकता का है। ऐसे में सभी मतदेय स्थलों की व्यवस्था को समय रहते दुरुस्त कर लिया जाए। जिम्मेदार इसमें कहीं से भी शिथिलता न बरतें तथा त्वरित गति से कार्यों को पूूरा कराएं।

ये बातें मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों की बैठक में कही। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि वे बूथों की कमियों को जानते हुए उसका त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करें। उसे समय से पूर्व इस तरह से तैयार कर लिया जाए कि मतदान कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। परियोजना निदेशक व उपायुक्त श्रम रोजगार को भी निर्देशित किया कि वे भी अपने दायित्वों को लेकर तत्परता दिखाएं, जिससे कि चुनाव को बेहतर ढंग से संपन्न कराया जा सके। इस दौरान परियोजना निदेशक आरके पाल, डीपीआरओ केबी वर्मा, उपायुक्त श्रम रोजगार अनिल चौधरी और एडीपीआरओ नित्यानंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed