{"_id":"64ff76e764d3a9b311063d24","slug":"officer-nominated-for-verification-of-community-toilets-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-5546-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सामुदायिक शौचालयों के सत्यापन के लिए अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सामुदायिक शौचालयों के सत्यापन के लिए अधिकारी नामित
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी 882 ग्राम पंचायतों में बनवाए गए सामुदायिक शौचालय में बिजली व पानी की उपलब्धता के साथ ही उसकी क्रियाशीलता का पता लगाने के लिए 12 जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। अधिकारी नामित ब्लॉक के सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण करते हुए उसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में सौंपेंगे।
जिले के सभी 12 ब्लॉकों के ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनने के बाद उसका संचालन स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जाता है। प्रशासन ने संचालन की वास्तविकता का पता लगाने के लिए सभी ब्लॉकों में न्यूनतम पांच-पांच सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारी को तैनात किया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
ब्लॉकवार यह करेंगे सत्यापन
सदर ब्लॉक में सहायक निबंधक सहकारिता, मिठौरा में जिला कृषि अधिकारी, परतावल में जिला विद्यालय निरीक्षक, निचलौल में भूमि संरक्षण अधिकारी, नौतनवां में दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी व पनियरा में जिला प्रोबेशन अधिकारी को सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार फरेंदा में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बृजमनगंज में अपर सांख्यिकी अधिकारी, लक्ष्मीपुर में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, घुघली में जिला कृषि रक्षा अधिकारी, सिसवां में उप कृषि निदेशक व धानी में जिला समाज कल्याण अधिकारी को सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालय में से प्रत्येक ब्लॉक के पांच-पांच शौचालयों का सत्यापन नामित नोडल अधिकारी करेंगे। सत्यापन के बाद वे अपनी रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।
-सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी