फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   oath ceremony organized of civil court bar association

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Mon, 17 Jan 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
oath ceremony organized of civil court bar association
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ
विज्ञापन

महराजगंज। दीवानी न्यायालय परिसर में सोमवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेंद्र त्रिपाठी ने अध्यक्ष अवनीश नारायन त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्केष चौधरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष वशिष्ट मिश्र, महामंत्री संजीव कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार द्विवेदी, संयुक्त मंत्री ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र, अभिषेक कुमार यादव, डॉ. सचिन कुमार चौधरी समेत 12 पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवनीश नारायण त्रिपाठी ने कहा कि बार एवं बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अधिवक्ताओं के सम्मान की प्रत्येक दशा में रक्षा किए जाने के लिए सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन गंभीर है। अधिवक्ता अपने कार्यों को पूरी तत्परता से करें। यदि कहीं से भी कोई समस्या हो तो उसे संगठन के समक्ष रखने का भी कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा सदैव की जाएगी। निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने एक वर्ष के कार्यकाल की रूपरेखा रखी। निवर्तमान महामंत्री दिनेश गुप्ता की ओर से आभार भी ज्ञापित किया गया। संचालन पूर्व महामंत्री करुणाकर पति त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान मूर्ति नरायन त्रिपाठी, ब्रजभूषण पति त्रिपाठी, तारकेश्वर त्रिपाठी, सर्वेश्वर मणि, अवनीश पांडेय, बद्रीनाथ गुप्ता, दुर्गालाल श्रीवास्तव, सुधांशु पांडेय, अजय मिश्र, प्रमोद श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, घनश्याम तिवारी, शिव श्रीवास्तव, हरिहर मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, मनोज, केशभान तिवारी, शंभुशरण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवेन्यू बार एसो. का शपथ ग्रहण कल
नौतनवां। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं नवनिर्वाचित अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 19 जनवरी को नौतनवां तहसील सभागार में होगा। यह जानकारी रेवेन्यू बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने दी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed