फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nutrition garden will be made in 350 council schools

Maharajganj News: 350 परिषदीय विद्यालयों में बनाई जाएंगी पोषण वाटिका

Sun, 03 Sep 2023 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Nutrition garden will be made in 350 council schools
- जिले के सभी 12 ब्लॉकों में बनने वाली वाटिका पर कुल 17 लाख 50 हजार रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी 12 ब्लॉकों में इस वर्ष भी 350 पोषण वाटिका बनाई जाएंगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस दिशा में पहल तेज कर दी गई है। इनके बन जाने से बच्चों के लिए स्कूल में ही सब्जियां उगाई जाएंगी एवं उन्हें बच्चों के मध्याह्न भोजन में परोसा जाएगा।
जिले के सभी 12 ब्लॉकों में इस समय कुल 1695 परिषदीय विद्यालय चल रहे हैं। बीते कुछ वर्षों से स्कूलों में पोषण वाटिका के बनने से लगभग 10 प्रतिशत स्कूलों मेें पोषण वाटिका को बनाया गया है। इस वर्ष भी बच्चों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पोषण वाटिका के विकास पर जोर दिया जा रहा है। कुल 350 विद्यालयों में इस बार वाटिका के बन जाने से स्थानीय बच्चों को भी ताजी एवं पोषणयुक्त सब्जियों को खाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

धानी में 20 एवं अन्य ब्लॉकों में बनेंगी 30-30 पोषण वाटिका
जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि जिले के सबसे छोटे ब्लॉक धानी में 20 एवं अन्य 11 ब्लॉकों में 30-30 पोषण वाटिका को बनाया जाएगा।
----------------------------------
जिले के 350 परिषदीय विद्यालयों में पोषण वाटिका को बनाने के लिए स्कूल चयनित हो गए हैं। अगले सप्ताह तक सभी के खाते में धनराशि चली जाएगी। इसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed