फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Number of normal deliveries unsatisfactory; CMO furious.

Maharajganj News: सामान्य प्रसव की संख्या संतोषजनक नहीं, बिफरे सीएमओ

Wed, 16 Sep 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 16 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Number of normal deliveries unsatisfactory; CMO furious.
- सीएचसी परतावल में सामान्य प्रसव की संख्या बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन



परतावल। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में सामान्य प्रसव की संख्या संतोषजनक नहीं मिलने पर वह बिफर गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों को इसकी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने सबसे पहले महिला विंग का निरीक्षण किया। वॉर्ड में सामान्य प्रसव की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को सामान्य प्रसव की संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और अनावश्यक रूप से रेफर करने से बचा जाए।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने इमरजेंसी वॉर्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को बाहर की दवाएं और जांच न लिखी जाएं। अस्पताल में उपलब्ध दवाओं और जांच सुविधाओं का ही अधिकतम उपयोग करने को कहा। इसके बाद उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और चिकित्सकों व कर्मचारियों को निर्धारित समय पर सीएचसी पहुंचकर ड्यूटी करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अनिल जायसवाल मरीजों का उपचार करते मिले। फार्मासिस्ट शशिबिंद मिश्रा, संजीव सिंह, अमित कुमार, वार्ड बॉय प्रभुनाथ व अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed