{"_id":"6a07895006864346b508b2b3","slug":"nrlm-has-been-given-the-target-of-forming-27000-groups-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1322007-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एनआरएलएम को 27 हजार समूह गठन का दिया लक्ष्य्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एनआरएलएम को 27 हजार समूह गठन का दिया लक्ष्य्
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र की आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने वर्तमान वित्तीय वर्ष को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन ने वित्तीय सत्र 2026-27 के लिए जिले को 27360 नए समूह गठन का लक्ष्य दिया है।
इस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए दायित्व निर्धारण व जरूरी निर्देश सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह की तरफ से उपायुक्त, एडीओ आईएसबी व ब्लाॅक मिशन प्रबंधकों को दिए हैं जिसके बाद सभी ब्लाॅकों में समूह गठन की कवायद तेज हो गई है।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जिले में 27,360 स्वयं सहायता समूह बनाए जाएंगे। शासन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इन्हें लघु ऋण, प्रशिक्षण, स्किल डेवलपमेंट और विपणन सहयोग जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उपायुक्त एनआरएलएम मो. जाकिर ने बताया कि शासन की ओर से जनपद को मिले लक्ष्य में राशन कार्ड धारक, अंत्योदय कार्ड धारक, मनरेगा जॉब कार्डधारक महिलाएं और जीरो पावर्टी की महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जनपद में पहले से करीब 10 हजार समूहों में करीब एक लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो अपना रोजगार चला रही हैं। फरेंदा के ब्लाॅक मिशन प्रबंधक अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि ब्लाॅक को मिले लक्ष्य के अनुसार, महिलाओं को समूह से जोड़ने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।