फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NPSS app will solve this problem of farmers.

Maharajganj News: एनपीएसएस एप किसानों की इस समस्या का करेगा समाधान

Tue, 04 Nov 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
NPSS app will solve this problem of farmers.
महराजगंज। फसलों में लगने वाले रोग की अब किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। एनपीएसएस एप किसानों की इस समस्या का समाधान करेगा।
विज्ञापन

यह एप न केवल फसलों में लगने वाले रोगों की पहचान करेगा बल्कि, उनकी सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक सलाह भी देगा। बीज खरीद के लिए आने वाले किसानों को इसके बारे में विभाग जानकारी दे रहा। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में पांच लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। इनमें अधिकतर गन्ना, धान, गेहूं, सरसों, मटर, सब्जी की खेती से जुड़े हैं।
किसानों को सर्वाधिक परेशानी तब होती है जब फसल में कोई रोग लग जाता। किसान कीटनाशकों के लिए दुकानदारों के बताए कीटनाशक प्रयुक्त करते हैं, जिसमें कई बार नुकसान भी झेलना पड़ता है। इसके लिए कृषि निदेशालय ने एनपीएसएस एप विकसित कराया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह एप न सिर्फ फसल के रोग की पहचान करेगा, बल्कि उपचार में भी मदद करेगा। इससे फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ लागत घटाने में भी सहायक है। इसमें मौसम की जानकारी, कीटनाशक उपयोग की सलाह, फसल प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध है। किसानों को इस एप की जानकारी देकर लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर राजकीय बीज भंडार प्रभारी संजय पटेल ने बताया कि ऐसे किसान जो स्मार्ट फोन का उपयोग करते हैं, उन्हें स्मार्टफोन में एनपीएसएस एप डाउनलोड कराकर लाभ के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed