फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NP workers sitting on indefinite strike for salary

Maharajganj News: वेतन को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे नपं कर्मी

Wed, 12 Jun 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 12 Jun 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
NP workers sitting on indefinite strike for salary
फरेंदा। नगर पंचायत आनंदनगर में ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच टकराहट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर मंगलवार से फिर कार्य बहिष्कार शुरू करते हुए अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। उन्होंने वेतन नहीं तो काम नहीं का ऐलान किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमरजीत के नेतृत्व में हमीदुल्लाह, विजय, बहरईची, सैयद अली, विनोद, अंजू देवी सहित तमाम कर्मचारी नगर पंचायत कार्यालय पर इकठ्ठा होकर वेतन न मिलने से नाराज होकर कार्य बहिष्कार करते हुए नारेबाजी करने लगे। कर्मियों ने जब तक वेतन नहीं तब तक काम नहीं करने का फैसला लिया है। कर्मचारियों ने बताया कि फरवरी माह से ईओ व नगर अध्यक्ष के बीच विवाद किस बात को लेकर चल रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। कर्मचारियों का समय से वेतन मिलना चाहिए।
विज्ञापन

छह माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन शीघ्र मिलने का सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन बाद में फिर परेशान होना पड़ता है। कर्मचारियों के हड़ताल से नगर पंचायत की व्यवस्थाएं खराब हो रही हैं। वार्डों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, नालियां जाम है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमरजीत ने बताया कि जब तक कर्मचारियों का बकाया मानदेय व वेतन नहीं मिल जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगा। इस दौरान मुन्नी, उर्मिला, पूनम, रंजू देवी, कन्हई, विजय, इंद्रजीत, प्रेमा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ की मनमानी के चलते कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों के वेतन बिल पर हस्ताक्षर हो गया है। अधिशासी अधिकारी व लिपिकगण फर्जी कर्मचारियों का वेतन आहरित करवाना चाह रहे हैं। जिस पर हमारी आपत्ति है। कर्मचारियों के हितों का हमेशा ध्यान दिया जाता है।

-विजय लक्ष्मी जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत आनंदनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed