फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Now you will get the benefits of justice and welfare schemes together.

Maharajganj News: अब एक साथ मिलेगा न्याय और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Wed, 11 Feb 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Now you will get the benefits of justice and welfare schemes together.
22 फरवरी को होगा वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर का आयोजन
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में न्याय और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को एक ही साथ, एक ही स्थान पर मिल सकेगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर के सामने मैदान में आगामी 22 फरवरी को वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में निःशुल्क विधिक परामर्श, लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निस्तारण, मध्यस्थता तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही राजस्व, पुलिस, श्रम, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक, बीमा, विद्युत, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

मेगा विधिक सहायता शिविर के सुचारु संचालन के लिए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महराजगंज सुनील कुमार नागर ने जिलाधिकारी से प्रत्येक 10 विभागों के पर्यवेक्षण एवं समन्वय के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नामित करने का आग्रह किया है। इसी क्रम में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविंद मलिक ने न्यायिक अधिकारियों की बैठक में 5 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित विभागों से सम्पर्क कर दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर लें। यदि किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाता है तो लाभार्थी मेगा शिविर में अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed