{"_id":"69977c462b231ff180090a79","slug":"now-you-can-book-roadways-bus-a-week-in-advance-maharajganj-news-c-206-1-go11002-171954-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अब एक हफ्ते पहले बुक कर सकेंगे रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अब एक हफ्ते पहले बुक कर सकेंगे रोडवेज बस
विज्ञापन
महराजगंज। शादी-विवाह और तीर्थयात्रा के लिए रोडवेज बसों की बुकिंग एक माह पहले की जगह सप्ताह भर पहले ही कराया जा सकेगा। बुकिंग समय घटने से डिपो की आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
रोडवेज बस की बुकिंग अब लोग निजी बस की तरह आसानी से करवा सकेंगे। डिपो ने बुकिंग की प्रक्रिया आसान कर दी है। अब एक माह की जगह एक सप्ताह पूर्व ही बरात, पिकनिक या किसी अन्य कार्य के लिए लोग बस की बुकिंग करवा सकेंगे। बीते लग्न में 5 बसें शादी-विवाह में बुक हुईं, इससे डिपो को अच्छी कमाई हुई।
डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक, निजी कार्यक्रम के लिए 400 किमी व 24 घंटे के लिए 27,808 रुपये में बुकिंग करवाई जा सकती है। सहालग के दिनों में वाहनों की मारामारी के बीच बुकिंग समय सीमा कम करने का लाभ विभाग को मिलेगा।