फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Now women in Kasturba Vidyalaya

Maharajganj News: कस्तूरबा विद्यालय में अबमहिला कर्मियों की होगी तैनाती

Sun, 07 May 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 07 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Now women in Kasturba Vidyalaya
13 लेखाकार, 13 सुरक्षाकर्मी और 50 शिक्षकों से नहीं ली जाएगी सेवा
विज्ञापन

छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए शासन ने दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्य करने वाले 13 लेखाकार सहित 63 कर्मचारी नौकरी से हटेंगे। शासन की ओर से आदेश मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग इसकी कार्रवाई में जुट गया है। इसमें पुरुष वर्ग के लेखाकार, चौकीदार, शिक्षक शामिल हैं। इनकी जगह पर महिला कर्मचारी की तैनाती होगी।
गरीब परिवार की बालिकाओं के लिए शासन की ओर से जिले के सभी विकास खंड में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय में सुरक्षा कर्मचारी, लेखाकार, शिक्षक आदि की तैनाती है। बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महानिदेशक बालिका शिक्षा एवं परियोजना निदेशक ने इन विद्यालयों में शिक्षक व कर्मचारी में महिलाओं की तैनाती करने का निर्देश दिया गया है। शासन की ओर से निर्देश मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कर्मचारियों को चिन्हित करना शुरू कर दिया गया है। सभी कस्तूरबा विद्यालयों को मिलाकर कुल 13 लेखाकार, 13 चौकीदार और 50 शिक्षक कार्य कर रहे हैं। जिनकी नौकरी पर खतरे की तलवार लटक रही है। विभाग के सूत्रों के अनुसार इस सत्र में इनकी सेवा का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

--------
शासन की ओर से सभी कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में पुरुष कर्मचारियों की सेवा न करने के लिए शासन की ओर से पत्र मिला है। पत्र के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारियों को सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed