{"_id":"6793ec5c54058e076f043888","slug":"now-the-students-have-the-responsibility-to-make-the-immense-process-effective-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141274-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अपार प्रक्रिया प्रभावी बनाने के लिए अब विद्यार्थियों को जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अपार प्रक्रिया प्रभावी बनाने के लिए अब विद्यार्थियों को जिम्मेदारी
Sat, 25 Jan 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक स्कूलों में अब अपार प्रक्रिया तेज करने की आधी जिम्मेदारी विद्यार्थियों के हवाले कर दी गई है। सभी विद्यार्थियों को अभिभावक सहमति पत्र स्कूल प्रबंधन को उपलब्ध कराने और अपना पूरा विवरण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
इससे पहले पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन के हवाले थी, लेकिन परिणाम बेहतर न प्राप्त होने से अब इसमें डीआईओएस के बदलाव से परिवर्तन किया गया है, जिससे प्रगति का ग्राफ तेज हो सके। जिले में 278 माध्यमिक स्कूलों में विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 1.17 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। इनकी अपार आईडी के लिए पहले स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी थी कि वह नामांकित बच्चों के अभिभावकों से सहमति पत्र लेकर विद्यार्थी का पूर्ण विवरण लेकर अपार आईडी प्रक्रिया पूर्ण करें, लेकिन इसमें सफलता का ग्राफ कम देखकर बदलाव किया गया है।
डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच माह में सिर्फ 40 हजार के आसपास विद्यार्थियों की प्रक्रिया ही पूरी हो सकी है, जिसके कारण अब पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अभिभावकों से सहमति पत्र उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश प्रधानाचार्य को पिछले दिनों सामूहिक बैठक में दिया गया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी एक से दो दिन में अभिभावक सहमति पत्र और अन्य प्रपत्र व जानकारी 26 जनवरी तक हर हाल में उपलब्ध कराने के निर्देश स्कूल से दिलवाए जा रहे हैं, जिससे 27 से 30 जनवरी तक सभी की प्रक्रिया पूर्ण कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके। अगर विद्यार्थी इसका पालन नहीं करते तो उन्हें प्रवेश पत्र निर्गत न करने की चेतावनी का निर्देश भी दिया जा रहा है।