{"_id":"5d963a138ebc3e93ad105533","slug":"now-pasport-will-be-make-easy-maharajganj-news-gkp3241593176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनवाने के लिए अब नहीं लगाना पडे़गा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनवाने के लिए अब नहीं लगाना पडे़गा चक्कर
विज्ञापन
पासपोर्ट बनवाने के लिए अब नहीं लगाना पडे़गा चक्कर
- एम पासपोर्ट एप पर करना होगा आवेदन, सभी थानों की बन रही लॉगइन आईडी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को अब पासपोर्ट कार्यालय और थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए लोगों को एम पासपोर्ट एप पर आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके लिए सभी थानों की अलग-अलग लागइन आईडी बनवाया जा रहा है। पुलिस एप के माध्यम से मौके पर जाकर सत्यापन करेगी। संबंधित अधिकारियों के कार्यालय को रिपोर्ट मौके से ही भेज दी जाएगी। यहां से रिपोर्ट सीधे पासपोर्ट कार्यालय पहुंचेगी। इससे आवेदकों को जल्दी पासपोर्ट मिलने के साथ ही समय की बचत होगी। इसके लिए लखनऊ में प्रशिक्षण हो चुका है। जिले से अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल शामिल होने गए थे। जल्द ही यह सुविधा शुरू होगी।
वर्तमान में पासपोर्ट के आवेदन होने के बाद आवेदक के सत्यापन के लिए दस्तावेज को पासपोर्ट कार्यालय से जिले के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में भेजा जाता है। जहां से उन दस्तावेजों को संबंधित थानों में भेजा जाता है। थाने से दस्तावेज सत्यापन के लिए आवेदक और उसके पड़ोसियों को बुलाया जाता है। उनके दस्तावेज को पड़ोसियों के बयान के आधार रिपोर्ट तैयार करके पुलिस फाइल वापस पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजती है। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 15 से 20 दिन लग जाते हैं। अब इस प्रक्रिया में बदलाव कर दिया गया है। अब पासपोर्ट के लिए एम पासपोर्ट एप से आवेदन किया जा सकेगा। थाने में जो कागजात पहुंचेंगे वह वह एम पासपोर्ट एप पर भी उपलब्ध होंगे। पुलिस कर्मियों को उसी एप पर आवेदक के घर जाकर मौके पर फोटो खींचकर अपलोड़ करनी होगी और हस्ताक्षर भी उसी टैब पर करवाने होंगे। पुलिस कर्मी मौके पर आवेदक के दस्तावेजों को टैब में स्कैन कर उन्हें अपलोड कर देंगे। इससे जल्दी से सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी। जिससे पासपोर्ट जल्दी बन जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि एम पासपोर्ट एप से काफी सहूलियत मिलेगी। पुलिस कर्मियों की इस तकनीक का फायदा मिलेगा। पासपोर्ट धारक भी जरूरी बदलाव आसानी से करा सकते हैं। प्रशिक्षण में इसके बारें में विस्तार से जानकारी मिल चुकी है।