फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Now Guruji will fill digital attendance of students of council schools

Maharajganj News: अब परिषदीय स्कूलों के छात्रों की डिजिटल हाजिरी भरेंगे गुरुजी

Mon, 12 Feb 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 12 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Now Guruji will fill digital attendance of students of council schools
महराजगंज। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूलों को डिजिटलाइज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में 1728 परिषदीय स्कूलों को हाईटेक बनाया जा रहा है। गुरु जी अब बच्चों की डिजिटल माध्यम से हाजिरी लगाएंगे। साथ ही मध्याह्न भोजन की रिपोर्ट भी ऑनलाइन ही दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों हेतु निर्धारित 12 पंजिकाओं का डिजिटलाइजेशन कराने निर्णय लिया गया है। पंजिकाओं के सरलीकरण के लिए प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल रजिस्टर्स नाम से मॉड्यूल विकसित किया गया है। इसमें वर्तमान में प्रयुक्त की जा रही भौतिक पंजिकाओं के अनुरूप ही पंजिकाओं का डिजिटल प्रारूप तैयार किया गया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने बताया कि 15 फरवरी से जिले के सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्रों की डिजिटल उपस्थिति भरी जाएगी। इसके साथ ही मध्याह्न भोजन की जानकारी भी डिजिटल रूप से ही देनी होगी। विद्यालय में अध्ययनरत समस्त बच्चों की दैनिक उपस्थिति डिजिटल ही अंकित की जाएगी। इसके लिए समय भी निर्धारित कर दिया गया है। अध्यापक एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ से नौ बजे तक उपस्थिति अपलोड कर देंगे। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ से दस बजे तक बच्चों की उपस्थिति स्मार्टफोन या टेबलेट के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके साथ-साथ एमडीएम पंजिका में मिड-डे-मील संबंधी समस्त विवरण, लाभार्थी संख्या, मेन्यू खाद्यान्न, परिवर्तन आदि का विवरण डिजिटल ही अपलोड किया जाएगा। एमडीएम की जानकारी अपलोड करने लिए भी समय निर्धारित कर दिया गया है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक एमडीएम पंजिका दोपहर 12 बजे तक व एक अक्तूबर से 31 मार्च तक अपराह्न 1:30 बजे तक हर हाल में अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed