{"_id":"682cd5a2bb4dcf52520bc3df","slug":"now-different-coloured-sheets-on-the-bed-maharajganj-news-c-206-1-go11002-149597-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेड पर अब अलग-अलग रंग के चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेड पर अब अलग-अलग रंग के चादर
Wed, 21 May 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 21 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल के बेडशीट के रंग भी मरीजों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। इससे मरीजों को मनोवैज्ञानिक तरीके से भी बीमारी से उबरने में मदद मिलेगी। इमरजेंसी और जनरल वार्ड में रोजाना अलग-अलग रंग की बेडशीट बिछाई जाएगी। सीएमएस ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं।
चिकित्सा विज्ञान का मानना है कि सेहतमंद रहने के लिए मनोवैज्ञानिक रूप से फिट रहना जरूरी है। रंगों का भी इसपर असर पड़ता है। इसके मद्देनजर अब जिला अस्पताल में मरीजों के बेड पर रोजाना एक अलग रंग की चादर बिछाई जाएगी जो सकारात्मक प्रभाव डालने का कार्य करेंगे।
सोमवार को सफेद तो बृहस्पतिवार को पीला : जिला अस्पताल में बेडशीट के लिए तय रंगों के मुताबिक सोमवार को सफेद, मंगलवार को भगवा (नारंगी), बुधवार को हरा, बृहस्पतिवार को पीला, शुक्रवार को गुलाबी, शनिवार को नीला और रविवार के लिए स्लेटी कलर तय किया गया है। यह रंग संबंधित दिन के ग्रहों के भी अनुकूल भी बताए जा रहे हैं। संवाद