{"_id":"68cc21175478870323047cdf","slug":"notice-to-xen-upcldf-and-xen-mandi-parishad-nirman-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-159964-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक्सईएन यूपीसीएलडीएफ और एक्सईएन मंडी परिषद निर्माण को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक्सईएन यूपीसीएलडीएफ और एक्सईएन मंडी परिषद निर्माण को नोटिस
Thu, 18 Sep 2025 08:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 18 Sep 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल गोरखपुर, एक्सईएन यूपीसीएलडीएफ और एक्सईएन मंडी परिषद निर्माण को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पांच करोड़ से उपर की परियोजनाओं में पर्यवेक्षण के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाएं जल्द अपनी पांच करोड़ से ऊपर की भवन परियोजनाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें। शीघ्र ही आईसीसीसी से उनका ऑनलाइन पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने निर्माण परियोजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण भी कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में स्लैब कास्टिंग का कार्य अनिवार्य रूप से सहायक अभियंता अथवा उससे उच्च स्तर के अधिकारी के पर्यवेक्षण में सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने भारत-नेपाल मार्ग पर विभिन्न प्रवेश द्वारों को अक्तूबर तक पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने एटीएस महराजगंज के निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की और समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि शैक्षणिक सत्र को शुरू करने की प्रक्रिया पूर्ण कर लें और सशर्त हैंडओवर की प्रक्रिया को पूर्ण कराएं। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ल, अधिशासी अभियंता आतिफ हुसैन, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव मौजूद रहे।