फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice to village head on taking benefit of government ration

Maharajganj News: सरकारी राशन का लाभ लेने पर ग्राम प्रधान को नोटिस

Wed, 06 Aug 2025 07:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 06 Aug 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Notice to village head on taking benefit of government ration
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा सोहट की महिला ग्राम प्रधान को शिकायत के आधार पर एसडीएम ने नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने पूरे मामले को लेकर एसडीएम को एक पत्र सौंपा था। इससे संबंधित खबर अमर उजाला ने अपने 27 जुलाई के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय कुमार साहनी एवं पूर्ति निरीक्षक हर्षवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम सभा पिपरा सोहट निवासी सुनील कुमार ने ग्राम प्रधान पर सरकारी राशन का लाभ लेने का आरोप लगा शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

वर्तमान ग्राम प्रधान पर दो मंजिला मकान एवं तमाम वाहन होने के कारण अपात्र होने के बाद भी राशन का लाभ उठाने की बात कही गई थी। शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए अब एसडीएम ने जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पिपरा सोहट की ग्राम प्रधान शाहजहां खातून को नोटिस जारी कर उनसे एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है। सत्यता के आधार पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed