फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice to ADO panchayat from CDO

एडीओ पंचायत को नोटिस, अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 17 Dec 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Notice to ADO panchayat from  CDO
एडीओ पंचायत को नोटिस, अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए एडीओ पंचायत परतावल को कारण बताओ नोटिस जारी किया जबकि बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा से स्पष्टीकरण भी तलब किया।

उन्होंने कहा कि जिले में कराए जा रहे मनरेगा पार्क, खेल मैदान समेत अन्य निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय से पूरा करा दिया जाए। खंड विकास अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंच कर कार्यों का निरीक्षण करें एवं सुधार के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करें। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन व व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण को लेकर तेजी दिखाई जाए। उपायुक्त श्रम रोजगार को निर्देशित किया कि वे भी मनरेगा से कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कार्यों का बोर्ड सभी स्थलों पर अनिवार्य रूप से लगाया जाए। स्वरोजगार को बढ़ावा देने को लेकर समूह की महिलाओं को प्रेरित किए जाने की भी बात कही। इस दौरान एसडीएम कर्मवीर केशव, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, डीपीआरओ केबी वर्मा, सभी बीडीओ, सभी बीईओ, एडीओ पंचायत व अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed