फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice to 47 farmers for burning stubble, case registered against one

Maharajganj News: पराली जलाने पर 47 किसानों को नोटिस, एक पर केस दर्ज

Sat, 18 Nov 2023 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Notice to 47 farmers for burning stubble, case registered against one
जुर्माना नहीं देने पर होगी कानूनी कार्रवाई, प्रशासन कर रहा सख्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार को पराली जलाने के मामले में 47 किसानों से जुर्माना वसूलने संबंधी नोटिस दिया गया। एक किसान पर केस दर्ज कराया गया है। तहसीलदार का कहना है कि जुर्माना नहीं देने पर किसानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पराली जलाने के मामले में गांव सेमरा, कमहरिया उर्फ तुलसीपुर, रौतार, बहरौली, खुडरी, सिसवा खुर्द, जगदौर, हरगावा, कुंवारीसती, टोंगरी, बढ़ैपुरवा, रुद्रालापुर के 47 किसानों से जुर्माना वसूलने संबंधी नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि इन किसानों की ओर से जल्द जुर्माने की रकम नहीं जमा की गई, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि लेखपाल संजीव कुमार की तहरीर पर पराली जलाने के मामले में सिंहपुर निवासी किसान बृजभान के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed