फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice given to gas agency operator in case of rigging

Maharajganj News: धांधली के मामले में गैस एजेंसी संचालक को दी नोटिस

Wed, 13 Aug 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Notice given to gas agency operator in case of rigging
निचलौल। क्षेत्र के मुसहर गांव स्थित एक गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ धांधली के मामले में जिला पूर्ति अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। साथ ही संचालक को निर्देशित किया गया है कि नोटिस के लिखित जवाब के साथ ही दो माह के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर से जुडे अन्य साक्ष्य एक सप्ताह के अंदर कार्यालय में प्रस्तुत करें। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह की नोटिस में कहा कि कलनही खुर्द निवासी बिट्टू यादव की ओर से शिकायती पत्र मिला था, जिसकी जांच के लिए पूर्ति निरीक्षक निचलौल को निर्देशित किया गया था। पांच अगस्त को पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर जाकर जांच की। जांच के दौरान गैस एजेंसी की उपभोक्ता हुस्नआरा, बच्ची देवी, जैनम खातुन, सबाना, रविंद्र देवी, बरकी देवी, राविया खातून एवं राम आशीष ने संयुक्त रूप से बयान दर्ज कराते हुए बताया कि वह लोग घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। ग्राम पंचायत स्थित गैस एजेंसी की ओर से धांधली की जा रही है। एजेंसी महीने में महज एक या दो दिन ही खुलती है। इतना ही नहीं गोदाम पर आए गैस सिलिंडर बिना वितरित हुए ही दूसरे दिन गोदाम से गायब हो जाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिल नहीं पाते हैं। शिकायतकर्ता को साथ लेकर पूर्ति निरीक्षक जब गैस एजेंसी पर पहुंचे, तो एजेंसी का कार्यालय और गोदाम बंद मिला। नोटिस में कहा गया है कि जांच आख्या के आधार पर पता चला कि गैस एजेंसी संचालक की ओर से संशोधित आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे में धांधली को लेकर ग्राम पंचायत डोमा स्थित मेसर्स जोन्हा गैस एजेंसी को नोटिस जारी कर लिखित जवाब और दो माह के स्टाक व बिक्री रजिस्टर सहित अन्य साक्ष्य एक सप्ताह के अंदर कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed