{"_id":"628a89b4a47ab844585a6f71","slug":"notanwa-railway-station-tiolet-locked-maharajganj-news-gkp4377943182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर शौचालय में लगा रहता है ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर शौचालय में लगा रहता है ताला
विज्ञापन
नौतनवां रेलवे स्टेशन पर शौचालय में लगा रहता है ताला
नौतनवां (महराजगंज)। नौतनवां रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बने शौचालय में हमेशा ताला बंद रहता है। यूरिनल भी बदहाल है। प्लेटफार्म पर पेयजल के लिए लगीं कुछ टोटियां भी खराब पड़ी हैं। स्टेशन के बाहर भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
व्यवस्था बदहाल होने से स्टेशन आने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। मनोहर मद्धेशिया ने कहा कि नेपाल सीमा के करीब होने के बावजूद स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से पानी खरीद कर पीना पड़ता है।
सूर्यनरायन ने कहा कि नौतनवां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शौचालय एवं पेयजल की परेशानी झेलनी पड़ती है। जरूरत पड़ने पर लोग खुले में शौच जाने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन
-----
कोट--
यात्री सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाता है। कुछ टोटियां व यूरिनल खराब हैं। उन्हें ठीक कराने के लिए प्लंबर को बुलाया गया है। शौचालय का ताला खोलवा दिया जाएगा।
- जफरे आलम, स्टेशन अधीक्षक