{"_id":"6797dff22d18c7aa210c176f","slug":"not-only-old-people-but-young-people-are-also-suffering-from-joint-pain-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141400-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उम्रदराज ही नहीं युवा भी झेल रहे जोड़ों का दर्दक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उम्रदराज ही नहीं युवा भी झेल रहे जोड़ों का दर्दक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ठंड के बीच लोगों को हड्डियों और जोड़ों के दर्द की परेशान हैं। हड्डियों में दर्द के मरीज जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 740 मरीजों का उपचार हुआ जिसमें 28 हड्डियों के दर्द की समस्या से परेशान मिले जिसमें सिर्फ आठ बुजुर्ग थे। चिकित्सकों ने विटामिन डी की कमी के कारण समस्या बढ़ने की बात कही और दूध, पनीर, अंकुरित अनाज सेवन की सलाह दी।
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार ने बताया कि असंतुलित खानपान व फास्ट फूड की अधिकता के कारण हड्डी और जोड़ों में दर्द उम्रदराज लोगों को ही नहीं बल्कि कम आयु वालों को भी हो रही है।
आहार में प्रोटीन और कैल्शियम कम होना भी कारण है। अधिक देर एक ही पोजीशन में बैठने की आदत से भी हड्डियों में समस्या हो रही है। हड्डियों में दर्द और जोड़ों के दर्द से परेशान आठ से 10 मरीज इस समय हर रोज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
उन्हें दूध व दूध की अधिकता वाले खाद्य पदार्थ लेने की सलाह और व्यायाम, सुबह की धूप लेने की सलाह के साथ हल्की क्षमता का दर्द निवारक लेने और सूजन घटाने के लिए हल्की गर्म सिंकाई करने की सलाह दी जा रही है।
ि