फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Not only leather, but canvas balls have also seen a surge in price due to inflation.

Maharajganj News: महंगाई की मार से लेदर ही नहीं, कैनवस गेंद के दाम में भी उछाल

Sat, 06 Jun 2026 03:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
Not only leather, but canvas balls have also seen a surge in price due to inflation.
शो रूम में रखा गया बैट बॉल।
350 रुपये की लेदर गेंद 375 और 30 रुपये की कैनवस गेंद बिक रही है 45 में
विज्ञापन

खेल के बाजार के उत्पाद 10 से 50 फीसदी तक हो चुके हैं महंगे
महराजगंज। कच्चे माल की आवक में कमी और माल भाड़ा वृद्धि के चलते खेल के साम उपकरण महंगे हो गए हैं। 350 रुपये में मिलने वाली लेदर की गेंद 375 और 30 में बिकने वाली कैनवस की गेंद 45 रुपये में बिक रही है। व्यापारियों के मुताबिक कंपनियों ने खेल सामग्री व फिटनेस संसाधनों के रेट बढ़ा दिए हैं। इस वजह से दाम बढ़े हैं। कारोबारियों के मुताबिक, खेल के बाजार में उत्पाद 10 से 50 फीसदी तक महंगे हो गए हैं।
पिछले कुछ माह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव पूर्ण हालात का असर खेल और फिटनेस उपकरणों की कीमतों पर पड़ रहा है। सभी खेल के उपकरणों के दाम इन दिनों बढ़ गए हैं। इनमें क्रिकेट की गेंद, बैट, वालीबॉल, फुटबॉल, रैकेट सहित सभी उपकरण शामिल हैं। इनके दाम में 10 से 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों की जेब और ढीली होगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के निचलौल मार्ग पर खेल सामग्री बेचने वाले अमित पांडेय के मुताबिक इस वर्ष खेल सामग्री के दाम 10 से लेकर 50 फीसदी तक बढ़े हैं। थोक में ही सामान महंगा मिलने के कारण हमें भी दाम बढ़ाना पड़ा है। इससे अभिभावकों की जेब ढीली होगी। कारोबारी लक्की ने बताया कि थोक कारोबारी लखनऊ, दिल्ली, मेरठ की कंपनियों से सीधे आर्डर मंगाते हैं। कंपनी ही महंगे दर पर सामान दे रही है तो दुकानदार भी उसी के अनुसार बिक्री कर रहा है। क्रिकेट की गेंद, बैट, ग्लब्स, स्टैंप, हॉकी स्टिक, फुटबॉल व वालीबॉल के रेट बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची
सामग्री- पहले- अब
लेदर बाल- 350-375

कैनवस बाल- 30-45
ट्रेनिंग बैट- 800-975

बैडमिंटन रैकेट-300-365
फिटनेस डंबल पांच केजी- 1000 -1195

फुटबॉल- 300-345
वालीबॉल-275-320

(स्रोत फुटकर खेल बाजार, मूल्य प्रति नग)
वर्जन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव पूर्ण हालात व माल भाड़ा वृद्धि के चलते खेल संसाधन व किट पहले से महंगे हुए हैं, लेकिन रुचि रखने वाले खरीदारी कर ही रहे हैं।
-सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed