फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Not Fare available for kotedar- Akrosh

कोटेदारो ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को सौपा ज्ञापन 16-18-28

Tue, 26 Oct 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Not Fare available for kotedar- Akrosh
भाड़ा नहीं मिलने से कोटेदारों में आक्रोश, समस्या के समाधान की मांग
विज्ञापन

महराजगंज। फेयर प्राइस शाप डीलर एसोसिएशन जिला कमेटी की ओर से सोमवार दोपहर में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलापूर्ति अधिकारी को सौंपा गया। छह सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए कोटेदारों ने आवाज बुलंद की।
जिलाध्यक्ष पौहारी शरण ने कहा कि समस्त कोटेदारों को 300 रुपये कमीशन या 30,000 मानदेय दिया जाए जैसा कि पूर्व में खाद्य आयुक्त की बैठक में निर्णय लिया गया था। कोटेदारों द्वारा वर्ष 2001 से अब तक उठाए सभी प्रकार के खाद्यान्न, एमडीएम भाड़ा, आंगनबाड़ी खाद्यान्न, ढुलाई एवं कमीशन, चना, दाल का भाड़ा एवं कमीशन, डोर स्टेप डिलेवरी भाड़ा नहीं मिला है जिससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ई-पास मशीन से वितरण करते समय रोल चार्जर, बैट्री चार्जर, सर्वर खराब होने पर टोल फ्री नंबर पर फोन करने पर कोई समाधान नहीं होता है जबकि इन कंपनियों को विभाग द्वारा भुगतान किया जाता है। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। कोटेदारों द्वारा सभी प्रकार का आवश्यक वस्तु का वितरण ई-पास मशीन से किया जाता है जिसका सारा रिकार्ड आनलाइन मौजूद है। इसलिए कोटेदारों से स्टाक रजिस्टर बिक्री रजिस्टर व वितरण प्रमाण पत्र की कोई आवश्यकता नहीं है। कोटेदारों का 50 लाख का बीमा कराया जाए तथा कोरोना काल के दौरान मृत कोटेदारों के परिवार को 50 लाख का बीमा सहायता दी जाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 लागू है। तबसे आजतक जितने भी कोटेदारों के ऊपर 3/7 का मुदकमे दर्ज हुए हैं, उसे वापस लिया जाय। इस दौरान ईश्वर चंद पटेल, तिलकधारी, राजेंद्र सोनी, श्रीराम, सांतनु, श्रीकान्त प्रसाद, सरफुद्दीन, प्रतिमा देवी, संत प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed