फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nomination for Panchayat by-election today, preparations complete

पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन आज, तैयारियां पूरी

Sat, 05 Jun 2021 05:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Nomination for Panchayat by-election today, preparations complete
पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन आज, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए जिले के सभी 12 ब्लॉक कार्यालयों में रविवार को नामांकन होगा। एक-एक पद पर प्रधान व बीडीसी के लिए नामांकन होना है। इसके अलावा 1411 ग्राम सदस्य पदों के लिए भी नामांकन हो। नामांकन के लिए नामित निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सहायक निर्वाचन अधिकारी धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि लक्ष्मीपुर ब्लॉक में प्रधान पद के एक तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 355 पदों तथा फरेंदा ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक व ग्राम सदस्य के 214 पदों पर नामांकन होना है। पनियरा में 153, परतावल में 98, घुघली में 77, सदर में 43, मिठौरा में 29, सिसवा में 50, निचलौल में 137, नौतनवां में 154, बृजमनगंज में 85 तथा धानी में 16 ग्राम सदस्य पद पर नामांकन कराया जाना है। रविवार सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। पांच बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। सात जून को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकेगी। तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा। 12 जून को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 14 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन

12 आरओ व 23 एआरओ होंगे तैनात
जिले के सभी 12 ब्लॉकों में उपचुनाव संपन्न कराने के लिए धानी ब्लॉक में एक आरओ व एक एआरओ तथा शेष ब्लॉकों में एक आरओ व दो एआरओ को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed