फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   nodal officer taken meeting

Maharajganj News: वनटांगिया गांवों को सड़कों से जोड़ें

Sun, 05 Feb 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 05 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
nodal officer taken meeting
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते नोडल अधिकारी पी गुरूप्रसाद।संवाद
नोडल अधिकारी व प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। वनटांगिया गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सड़कों से जोड़ने का कार्य किया जाए। गांवों के लिए स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्य को लोक निर्माण विभाग व वन विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

ये निर्देश जिले के नोडल अधिकारी व प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड पी. गुरु प्रसाद ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुए विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि सिल्ट सफाई कार्य से निकली सिल्ट को निस्तरित करने का कार्य किया जाए। सरकारी विभागों को प्राथमिकता के आधार पर सिल्ट उपलब्ध कराई जाए। आरोग्य केंद्र पर पेयजल समस्या का मामला सामने आने पर उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को बोर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों के ई-केवाईसी की प्रगति 67 प्रतिशत मिलने पर नाराजगी जताई तथा इसे शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वितरण के संबंध में सुधार के संंबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला कार्यक्रम अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिए जाने वाले फोर्टिफाइड चावल के प्रयोग की संयुक्त रूप से जांच कर अपनी रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण करने व उसकी रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को देने के निर्देश दिए। आश्रम पद्धति विद्यालय में जिले के अनुसूचित जनजाति के बच्चों को न मिलने की बात सामने आने पर जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि वे अनुसूचित जनजाति के बच्चों को चिह्नित करते हुए सूची समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराएं।
उन्होंने 10 करोड़ से ऊपर की परियोजनाओं में धन संबंधी समस्या पर जिलाधिकारी के माध्यम से सूचित करने की बात कही। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने नोडल अधिकारी का स्वागत किया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी ने 29 सड़कों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला आदि मौजूद रहे।

उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएं सही बिल
फरेंदा। शासन की ओर से नामित किए गए नोडल अधिकारी पी. गुरु प्रसाद शनिवार को विद्युत वितरण खंड आनंदनगर कार्यालय पहुंचे। कर्मियों को केवाईसी के कार्यों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य बना कर कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि बिलिंग एजेंसी के सुपरवाइजर सही केवाईसी कराएं तथा उपभोक्ताओं को सही बिल दिया जाए। उन्होंने निगम की टीमों की संख्या, मीटर रीडिंग, डिस्कनेक्शन फीड करने व अभियान चलाकर नए कनेक्शन करने के बारे में जानकारी ली व कहा कि केवाईसी होने से उपभोक्ताओं का लाभ होगा। इसके लिए विभाग की कई टीमें लगाई गई हैं। कार्यों में आ रहीं समस्याओं के बारे में अवर अभियंता से जानकारी ली। इस पर आईडी जेनरेट करने में आ रही दिक्कत के बारे में बताया गया। इस दौरान सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय, एसडीओ राजीव नायक, अवर अभियंता पीएन मौर्या व छेदी प्रसाद आदि मौजूद रहे।


करखी में कार्य में देरी पर जताई नाराजगी
महराजगंज। नोडल अधिकारी पी. गुरु प्रसाद नवनिर्मित 220 केवी के विद्युत उपकेंद्र करखी पहुंचे तथा कहा कि मार्च के अंत तक इसे चालू करा दिया जाए। उन्होंने देरी पर कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नाराजगी जताई। गोपाला उपकेंद्र में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि फरवरी के अंत तक इसे शुरू कराया जाए। इस दौरान सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य अभियंता आशु कालिया, अधीक्षण अभियंता बीके ओझा, अधिशासी अभियंता प्रभात सिंह व संजय कुमार सिंह, अवर अभियंता सन्नी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed