{"_id":"60a3f4498ebc3e29935616c2","slug":"nodal-officer-oversees-rescue-system-from-kovid-maharajganj-news-gkp395020872","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने कोविड से बचाव की व्यवस्था को देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने कोविड से बचाव की व्यवस्था को देखा
विज्ञापन

महराजगंज। कोविड-19 नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए शासन से जिले में नियुक्त नोडल अधिकारी तथा अपर मुख्य सचिव, नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन राजन शुक्ला ने मंगलवार को ठूठीबारी, हरपुरकला गांव में कोविड से बचाव की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
ग्राम सभा हरपुर कला के प्राथमिक विद्यालय व ठूठीबारी के ग्राम पंचायत भवन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच के लिए शिविर लगाया गया था। ठूठीबारी के शिविर में 16 लोगों की सैंपलिंग में एक महिला पॉजिटिव मिली। उसे निगरानी समिति ने कोविड किट उपलब्ध कराया। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि लोग कोविड जांच कराने से कतरा रहे हैं। इसके बाद नोडल अधिकारी, डीएम व एसपी मरीज राधिका के दरवाजे पर गए और परिजनों तथा आसपास के लोगों को जांच के लिए जागरूक किया। ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कैंप पर लाकर कोरोना जांच कराएं। इसके पश्चात ठूठीबारी नेपाल बार्डर एरिया को देखा तथा कस्टम विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। नोडल अधिकारी ने हरपुरकला में विकास कार्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि नाली न होने से पानीनिकासी नहीं हो पा रही है। अधिकारियों ने मौका मुआयना किया तथा मौके पर मौजूद बीडीओ, प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि 20 दिन में नाली का निमार्ण कराकर डीएम को सूचना व फोटोग्राफी प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण में यदि किसी व्यक्ति द्वारा कार्य व्यवधान उत्पन्न किया जाता है तो उसके प्रति कार्रवाई करें। हरपुरकला के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में डॉ. राघवेंद्र कुमार मिश्र व वीरेंद्र कुमार की देखरेख में बच्चों में कोरोना के विरुद्ध लड़ने व शरीर में ताकत को प्रदान करने के लिए दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता, एसडीएम रामसजीवन मौर्य, सीओ निचलौल, अपर एसडीएम अविनाश कुमार, लाइजनिंग ऑफिसर प्रवीण मिश्रा, बीडीओ अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।