फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   nodal officer inspected kanha house

Maharajganj News: हरे चारे की कमी पर जताई नाराजगी, बढ़ाने के निर्देश

Thu, 06 Apr 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 06 Apr 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
nodal officer inspected kanha house
चिउरहा कान्हा हाउस का निरीक्षण करते विशेष सचिव।संवाद
फोटो
विज्ञापन

विशेष सचिव ने गो आश्रय स्थल चेहरी, अहमदपुर हड़हवा व कान्हा गोशाला का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शासन के निर्देश पर तीन दिवसीय भ्रमण पर जिले में आए विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा नरेंद्र प्रसाद पांडेय ने बुधवार को गो आश्रय स्थल चेहरी का निरीक्षण किया। उन्होंने हरे चारे की कमी देख नाराजगी जताई। हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिए।
उन्होंने पाया कि गो आश्रय स्थल पर भूसा, दाना, चोकर व पेयजल की व्यवस्था है। मानक के मुताबिक हरा चारा न दिखने पर उन्होंने कहा कि जिले में हरे चारे की पैदावार पर जोर दिया जाए। ताकि पशुओं को उसे देने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने वृहद गो संरक्षण केंद्र अहमदपुर का निरीक्षण किया तथा पशु चिकित्सा विभाग के कर्मियों को निर्देशित किया कि पशुओं के खाने व पीने का बेहतर प्रबंध रखें। सभी का समय-समय पर टीकाकरण भी कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न दिखाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांजी हाउस चौक के निरीक्षण में भी उन्होंने पशुओं को व्यवस्थित ढंग से रखने व उन्हें अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए कहा। अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे इसका समय-समय पर निरीक्षण करते हुए कमियों को दूर कराने का प्रयास करें।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, एसडीएम मोहम्मद जसीम, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके गिरी, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा व दिनेश सिंह मौजूद रहे।


कान्हा हाउस की तरह दुरुस्त रखें व्यवस्था
विशेष सचिव देर शाम साढ़े पांच बजे चिउरहां वार्ड में बने कान्हा हाउस में पहुंचे। वहां पर उन्होंने पाया कि 80 से अधिक पशु संरक्षित किए गए हैं। सफाई, खानपान व अन्य व्यवस्था से वे संतुष्ट नजर आए। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार को निर्देशित किया कि वे ऐसी व्यवस्था आगे भी नियमित रूप से बनाने का कार्य करें। चारे व पेयजल का प्रबंध देख कर उन्होंने कर्मियों की सराहना भी की। पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए तत्परता से टीकाकरण व चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed