{"_id":"63879e9837e39d1d8e2e4576","slug":"nodal-officer-elected-maharajganj-news-gkp459291326","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: व्यवस्था की हकीकत जांचने को अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: व्यवस्था की हकीकत जांचने को अधिकारी नामित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिले के सभी 11 निकायों में की गई तैनाती, तीन दिन में व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की तीन नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में प्रस्तावित निकाय चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने नोडल व सहायक नोडल अधिकारी को तैनात कर दिया है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया है कि वे तीन दिन के अंदर नामांकन केंद्र, मतगणना केंद्र व मतदान पार्टी के प्रस्थान स्थल की जांच कर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
नगर पालिका परिषद महराजगंज में उप जिलाधिकारी सदर को नोडल व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका महराजगंज को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। नौतनवां में उप जिलाधिकारी नौतनवां को नोडल व अधिशासी अधिकारी नौतनवां को सहायक नोडल तथा सिसवां में तहसीलदार निचलौल को नोडल व तथा अधिशासी अधिकारी को सहायक नोडल बनाया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत आनंदनगर में उप जिलाधिकारी फरेंदा को नोडल व अधिशासी अधिकारी को सहायक नोडल तथा निचलौल में उप जिलाधिकारी को नोडल व अधिशासी अधिकारी को सहायक नोडल बनाया गया है। घुघली में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को नोडल व एडीओ पंचायत घुघली को सहायक नोडल व सोनौली में तहसीलदार नौतनवां को नोडल व अधिशासी अधिकारी सोनौली को सहायक नोडल नामित किया गया है। पनियरा में अपर उप जिला मजिस्ट्रेट को नोडल व एडीओ पंचायत पनियरा को सहायक नोडल तथा परतावल में तहसीलदार फरेंदा को नोडल व एडीओ पंचायत परतावल को सहायक नोडल के रुप में जिम्मेदारी दी गई है। बृजमनगंज में अतिरिक्त उप जिलाधिकारी को नोडल व एडीओ पंचायत बृजमनगंज को सहायक नोडल तथा चौक में सदर तहसीलदार को नोडल तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चौक को सहायक नोडल अधिकारी के रुप में तैनात किया गया है।
--------------------------------------------
नामांकन व मतगणना केंद्र तथा पार्टी रवानगी स्थल का हुआ निर्धारण
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि नगर पालिका महराजगंज के निर्वाचन के लिए नामांकन केंद्र, पार्टी रवानगी स्थल व मतगणना केंद्र के लिए कलेक्ट्रेट मुख्यालय को निर्धारित किया गया है। नगर पालिका नौतनवां व सिसवा के साथ ही नगर पंचायत फरेंदा, निचलौल, सोनौली व चौक के लिए नामांकन केंद्र, पार्टी रवानगी स्थल व मतगणना केंद्र के लिए संबंधित तहसील मुख्यालय को चयनित किया गया है। नगर पंचायत बृजमनगंज का नामांकन तहसील मुख्यालय फरेंदा में हुआ है, जबकि पार्टी रवानगी स्थल व मतगणना केंद्र का स्थल विकास खंड मुख्यालय है। नगर पंचायत परतावल, पनियरा व घुघली के प्रत्याशियों के लिए नामांकन, मतगणना व पार्टी रवानगी का स्थल विकास खंड मुख्यालय को बनाया गया है।
विज्ञापन
------------------------------------
निकाय चुनाव में नामांकन, मतगणना व पार्टी रवानगी स्थल के निरीक्षण व व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारी को तैनात किया गया है। उनसें तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।
सत्येंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी