फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NOC received after four years, the path to Gorakhpur will be easier

Maharajganj News: चार साल बाद मिली एनओसी, आसान होगी गोरखपुर की राह

Wed, 11 Feb 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
NOC received after four years, the path to Gorakhpur will be easier
बभनौली जंगल में रुका सड़क चौड़ीकरण मार्च में फिर होगा शुरू, एक लाख से अधिक आबादी को सीधे होगा फायदा
विज्ञापन

11 किलोमीटर लंबी सड़क पर बजट तय किया गया था 36 करोड़ रुपये
महराजगंज। बभनौली चौराहे से भटहट बाजार होते हुए गोरखपुर तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य चार वर्षों से अधूरा था। वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद बभनौली जंगल में अधूरी पड़ी करीब दो किलोमीटर के निर्माण की प्रक्रिया मार्च से शुरू कर दी जाएगी। इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र की करीब एक लाख की आबादी को गोरखपुर जाने में सुविधा होगी। 11 किलोमीटर लंबी सड़क का बजट 36 करोड़ रुपये निर्धारित है।
जानकारी के अनुसार, बभनौली चौराहे से भटहट बाजार (गोरखपुर) तक जाने वाली यह सड़क पनियरा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। इस सड़क से क्षेत्र के लोग गोरखपुर आते-जाते हैं लेकिन बभनौली जंगल के बीच करीब दो किमी हिस्से में सड़क चौड़ीकरण कार्य अधूरा रहने के कारण लोगों को बीते चार वर्षों से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अनुसार, वर्ष 2021 में बभनौली चौराहे से भटहट बाजार तक कुल 11 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली थी। इस परियोजना पर लगभग 36 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की गई थी। सभी आवश्यक औपचारिकता को पूरा करने के बाद विभाग की ओर से वर्ष 2022 में निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन

शुरुआत में सड़क के दोनों छोर तक चौड़ीकरण का काम तेजी से हुआ। लेकिन जैसे ही निर्माण कार्य बभनौली जंगल के बीच पहुंचा, वन विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाण-पत्र न मिलने के कारण काम रोक दिया गया। उस समय विभागीय स्तर पर यह स्पष्ट किया गया कि जंगल क्षेत्र में बिना एनओसी किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता। कुछ समय बाद विभाग की ओर से जंगल के बीच एक लेयर सड़क बनाई गई, ताकि आवागमन पूरी तरह से बाधित न हो। लेकिन इसके बाद वन विभाग ने यह कहते हुए निर्माण कार्य फिर से रुकवा दिया कि जब तक एनओसी जारी नहीं की जाती है तब तक जंगल क्षेत्र में सड़क निर्माण की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से करीब चार वर्षों तक यह मामला अटका रहा और सड़क का करीब दो किलोमीटर हिस्सा अधूरा ही पड़ा रहा। सड़क अधूरा होने का खामियाजा पनियरा क्षेत्र के लोगों को हर दिन भुगतना पड़ा। लोगों को आवागमन के दौरान काफी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के मौसम में होती थी। जंगल के बीच सड़क पर जगह-जगह पानी भरने से फिसलन और कीचड़ के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन मुश्किल हो जाता था। बभनौली बुजुर्ग के ग्राम प्रधान पुत्र अब्दुल ऐन शाह ने बताया कि जंगल में सड़क निर्माण न होने के कारण पनियरा क्षेत्र के लोगों को गोरखपुर आने-जाने में काफी दिक्कतें होती हैं।
45 गांव के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
जंगल के बीच सड़क चौड़ीकरण पूरा होने से पनियरा क्षेत्र के लगभग 45 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इनमें पनियरा, नेवास पोखर, बैजूडेहरा, कमासिन बुजुर्ग, बेलटिकरा, रजौड़ा कला, इलाहाबाद, खैंचा, हंसखोरी, महुअवा शुक्ल, जंगल बाकी टुकड़ा नंबर 14, मिठौरा, चंदनचाफी, बभनौली बुजुर्ग, कमासिन खुर्द, सोहास, रजौड़ा पंजुम, खजुरिया, रजौड़ा खुर्द, डिंगुरी, कुआंचाप, चौरी, जंगल बड़हरा, मुड़िला, अनंतपुर, मौलागंज, पिपरा खुर्द, नवीगंज, खुटहा बाजार, लखराव, गिरगिटिया, सोनबरसा समेत अन्य गांव शामिल हैं। इन गांवों की कुल आबादी एक लाख से अधिक बताई जा रही है। सड़क के चौड़ीकरण से न केवल दूरी कम होगी बल्कि समय और ईंधन की भी बचत होगी।
वर्जन
वन विभाग की ओर से एनओसी मिलने के बाद अब तकनीकी औपचारिकता पूरी की जा रही है। मार्च माह से जंगल के बीच बचे हुए हिस्से में सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

-राजकुमार मिश्रा, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
-----------------
बभनौली जंगल के बीचों-बीच करीब दो किलोमीटर सड़क बने जाने के बाद स्थानीय लोगों की मुश्किल दूर हो जाएगी। गोरखपुर पहुंचने में कम समय लगेगा।
-जितेंद्र पासवान, रजौड़ा कला
--------------
बभनौली जंगल से होकर गुजरने वाली सड़क गोरखपुर जाने का प्रमुख मार्ग है। क्षेत्र के व्यापारियों को दुकानों के लिए सामान खरीदने के लिए प्रतिदिन आना-जाना पड़ता है। अब आने वाले दिनों में मुश्किल दूर हो जाएगी।
-अखिलेश सरोज, मुजुरी
-----------------
गोरखपुर जाने के दौरान जंगल में अधूरी सड़क के पास साइड लेने में दिक्कत होती है। अगर सड़क बन जाएगी तो आने वाले दिनों में समस्या नहीं होगी।
-दीपक त्रिपाठी, बैजूडेहरा
----------------
सड़क का चौड़ीकरण पूरा होने से पनियरा क्षेत्र के लोगों के लिए गोरखपुर पहुंचना सुगम हो जाएगा। इससे समय की बचत होगी।
-मोहनलाल मौर्य, महुअवा शुक्ल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed