{"_id":"6aa072b83b90d0b590098171","slug":"no-space-at-nepal-customs-queue-of-freight-vehicles-stretches-up-to-10-km-at-the-sonauli-border-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-184796-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल भंसार में जगह नहीं, सोनौली सीमा पर 10 किमी तक लगी मालवाहकों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल भंसार में जगह नहीं, सोनौली सीमा पर 10 किमी तक लगी मालवाहकों की कतार
विज्ञापन
सोनौली सीमा पर जाम, मालवाहक वाहनों के नेपाल में प्रवेश करने में बढ़ी परेशानी
सोनौली। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बाद प्रमुख मार्गों के प्रभावित होने का असर सोनौली सीमा पर भी दिखाई देने लगा है। नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहनों की संख्या बढ़ने और नेपाल भंसार परिसर में पर्याप्त जगह नहीं होने से सीमा क्षेत्र में 10 किमी तक वाहनों की कतार लगी है। इससे चालक और व्यापारी परेशान हैं।
काठमांडो सहित नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने और भूस्खलन के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। इसका सीधा असर सोनौली सीमा से नेपाल जाने वाले वाहनों पर पड़ा है। काठमांडो जाने वाले कई मालवाहक वाहन नेपाली सीमा के साथ ही सोनौली स्थित भारतीय सीमा क्षेत्र में भी खड़े हैं। चालकों को वाहनों के प्रवेश के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
नेपाल में आवश्यक वस्तुओं की मांग बनी रहने के कारण भारत से माल की आवाजाही जारी है। पेट्रोल-डीजल, एलपीजी, खाद्य सामग्री, दवाइयां और निर्माण सामग्री समेत विभिन्न सामान लेकर मालवाहक वाहन सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल पहुंच रहे हैं। हालांकि आगे के मार्गों की खराब स्थिति के कारण काठमांडो जाने वाले बड़े वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नेपाल के मुख्य राजमार्गों के प्रभावित होने के बाद छोटे वाहनों के लिए कुछ वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन इन मार्गों की दूरी अधिक होने के साथ ही कई स्थानों पर सड़क की स्थिति खराब है। इससे यात्रियों और मालवाहक वाहनों को अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ रहा है। काठमांडो-सोनौली मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क धंसने और डायवर्जन के कारण आवागमन प्रभावित है।
सोनौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नेपाल भंसार परिसर में वाहनों को प्रवेश नहीं मिलने से सीमा क्षेत्र में जाम की स्थिति बन रही है। इस संबंध में नेपाली अधिकारियों से वार्ता की गई है।