फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No RC paper in ARTO, problems increased

Maharajganj News: एआरटीओ में आरसी पेपर नहीं, बढ़ी परेशानी

Wed, 25 Sep 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 25 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
No RC paper in ARTO, problems increased
महराजगंज। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (एआरटीओ) में करीब पांच दिन से आरसी पेपर खत्म हो गया है। इससे 200 से अधिक पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी) लंबित हैं। आवेदकों को रसीद देकर बाद में आने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

एआरटीओ ने मुख्यालय को पत्र लिखकर कागज की मांग की। आरसी में वाहन स्वामी का नाम व पता, वाहन के इंजन की क्षमता, चेसिस नंबर आदि की जानकारी होती है। नए वाहनों की आरसी सीधे डिस्ट्रीब्यूटर के पास भेजी जाती है। वाहनों के स्थानांतरण, पते में संशोधन और रजिस्ट्रेशन समाप्त होने पर आवेदक को संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होता है।
विज्ञापन

यह आरसी एक खास तरह के नीले रंग के कागज पर प्रिंट होती है। मंगलवार को 15 से 20 लोग लौट गए। रामकेश वर्मा ने बताया कि वाहन का डुप्लीकेट पेपर बनवाना था, लेकिन पेपर नहीं होने के कारण समस्या हो रही है। एक दिन में करीब 50 आरसी पेपर बनता है। सहायक संभागीय अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि दो दिन में पेपर आने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसी के लिए ये दस्तावेज जरूरी किसी वाहन की आरसी लेने के लिए कई दस्तावेज की जरूरत होती है। इसमें गाड़ी का प्रदूषण सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस सर्टिफिकेट, पता, गाड़ी के सभी चालान क्लीयरेंस, पैन कार्ड की फोटो कॉपी, गाड़ी के इंजन और चेसिस नंबर का पेंसिल प्रिंट, खुद से अटेस्टेड किया गया पहचान पत्र। साथ में एक एफिडेविट भी देना होता है, जिसमें यह लिखा होता है कि आरसी खो गई है या फिर आरसी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed