फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No parking of vehicles, urban people struggling with jam

Maharajganj News: वाहनों की पार्किंग नहीं, जाम से जूझ रहे शहरी

Thu, 18 May 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 18 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
No parking of vehicles, urban people struggling with jam
सड़क किनारे बेतरतीब खड़े किए जा रहे वाहन, पैदल चलना भी मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से सक्सेना चौराहे से लेकर हनुमानगढ़ी व निचलौल रोड पर जाम की समस्या बढ़ गई है। इससे आए दिन जाम लगता है। शहरियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद समस्या का समाधान कराने में रुचि नहीं दिखाई जा रही है।
शहर की सड़कों पर दिन में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। शहर में पार्किंग नहींं होने के कारण लोग सड़क की पटरियों पर वाहन खड़े कर देते हैं। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। हनुमानगढ़ी चौराहा, सक्सेना चौक, रोडवेज बस स्टेशन, मउपाकड़ आदि प्रमुख स्थानों पर सड़क की पटरियों पर वाहन खड़ा करने व अस्थायी दुकान लगाने के कारण परेशानी बढ़ जाती है। सबसे अधिक परेशानी नगर पालिका गेट के सामने होती है।
विज्ञापन

यहां सामने ही निबंधक कार्यालय है। निबंधक कार्यालय में आने वाले लोग सड़क के किनारे वाहन खड़ाकर कार्यालय में जरूरी कार्य निपटाने लगते हैं। इससे हर दस मिनट बाद जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। कई बार पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाकर वाहन स्वामियों पर कार्रवाई भी की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। सिविल लाइन के राकेश ने बताया कि निबंधक कार्यालय के सामने हमेशा जाम लग जाता है। वाहन खड़ा करने के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
शहर में पार्किग की व्यवस्था नहीं है। सड़क के किनारे वाहनों को व्यवस्थित खड़ा कराने के लिए जागरूक किया गया है। जाम की समस्या से निपटने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed