फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No orthopedic specialist at Nichlaul CHC, patients upset

Maharajganj News: निचलौल सीएचसी पर हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं, मरीज परेशान

Wed, 11 Feb 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
No orthopedic specialist at Nichlaul CHC, patients upset
विभाग के जिम्मेदार मरीजों की समस्याओं से बेखबर
विज्ञापन


30 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना मरीजों की मजबूरी
निचलौल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड्डी रोग के डॉक्टर की तैनाती नहीं है। इसके चलते मरीजों को अस्पताल पर बेहतर इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। हड्डी के मरीजों को 30 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है या फिर वह निजी अस्पतालों में जेब ढीली कर रहे हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, ब्लॉक क्षेत्र के करीब 90,000 आबादी इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है। यहां रोजाना ओपीडी में औसतन करीब 300 मरीज आते हैं। इसमें सभी प्रकार के मरीज शामिल रहते हैं। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने के चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जा रहा है। मजबूरी में मरीज 30 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला अस्पताल जा रहे हैं या फिर निजी अस्पतालों में जेब ढीली कर रहे हैं। लोगों ने विभाग के जिम्मेदारों से अस्पताल में इसके लिए विशेषज्ञ की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. ईश्वर शरण विद्यासागर ने कहा कि सीएचसी में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज किया जा रहा है। जिस रोग से संबंधित डॉक्टर नहीं हैं। उसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल में इनकी है तैनाती

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने कहा कि अस्पताल पर वर्तमान में सर्जन, एमडी, एनेस्थेसिया, बाल रोग, एमबीबीएस, महिला चिकित्सक, एलमओ की तैनाती है। ओपीडी में अस्पताल में आने वाले मरीजों का इनके जरिए इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed