फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No one got a bus to Nichlaul Chowk.

Maharajganj News: निचलौल तो किसी को चौक के लिए नहीं मिली बस

Tue, 23 Dec 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
No one got a bus to Nichlaul Chowk.
बस का इंतजार करते यात्री।
महराजगंज। स्थानीय रोडवेज स्टेशन पर यात्री सुविधा का अभाव है। यहां जिले में गोरखपुर जाने के लिए बस तो मिल रही है। लेकिन सिसवां, निचलौल, ठुठीबारी सहित अन्य लोकल रूटों पर जाने के लिए समय पर बस नहीं मिल रही है। इससे यात्रियों को काफी समस्या हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को निचलौल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे कमलेश सिंह ने बताया कि एक घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। लेकिन बस नहीं मिल रही है। पूछताछ काउंटर पर भी सटीक जानकारी न मिलने से समस्या हो रही है। बगल में खडे़ मोहन सिंह ने बताया कि निचलौल जा कर वापस आना है। सोचे की समय से बस मिल गई होती तो ठंड में समय से वापस आ जाते लेकिन बस न मिलने से समस्या हो रही है। आधे घंटे से रोडवेज बस का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बस नहीं मिलती है। चौक निवासी अमरेंद्र ने कहा कि मेडिकल काॅलेज में रिश्तेदार भर्ती हैं। उन्हीं को देखने गए थे। गोरखपुर जाने के लिए तो आसानी से बस मिल गई है। लेकिन यहां से चौक जाने में काफी समय लग रहा है। ठंड भी बढ़ती जा रही है। लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था न होने से परेशानी हो रही है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि सभी रूटों पर समय से बसों का संचालन किया जा रहा है। अगर कहीं समस्या हुई है तो उसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed