फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No night service in PHC, patient upset

पीएचसी में रात्रि कालीन सेवा नहीं, मरीज परेशान

Wed, 23 Jun 2021 05:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
No night service in PHC, patient upset
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर देउरवा का भवन। - फोटो : MAHARAJGANJ
पीएचसी में रात्रि कालीन सेवा नहीं, मरीज परेशान
विज्ञापन

घुघली (महराजगंज)। लक्ष्मीपुर देउरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। ट्यूबेल पंप भवन में कुत्ते बैठते हैं। परिसर में बने आवास में लगी पाइप सांप का बसेरा बन गया है। क्षेत्र में यदि रात में किसी की तबीयत खराब हो जाए तो अस्पताल बंद मिलेगा। ऐसे में मरीजों को झोलाछापा या घुघली सीएचसी पर जाना पड़ता है।
फार्मासिस्ट संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीएचसी में प्रसव की व्यवस्था है। माह भर में 6 से 7 गर्भवती का संस्थागत प्रसव एएनएम ने कराया है। टीकाकरण में ड्यूटी के कारण कोई स्टाफ नहीं आया है। डॉक्टर के बारे में पूछे जाने पर फार्मासिस्ट ने बताया कि घुघली स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन

पड़ताल में बुधवार को दिन में 11:28 बजे पीएचसी लक्ष्मीपुर देउरवा में फार्मासिस्ट संजय कुमार उपाध्याय मिले। वार्ड ब्वॉय अस्पताल परिसर में चहल कदमी कर रहे थे। दवा काउंटर खुला था, लेकिन कर्मचारी मौजूद नहीं था। पिपरियां निवासी उर्मिला बेंच पर बैठी थीं। उन्होंने बताया कि हल्का बुखार है। इलाज के लिए आई हूं, लेकिन डॉक्टर नहीं आए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। घास-फूस के कारण मरीज भी आने से परहेज करने लगे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि डॉक्टर इमरजेंसी ड्यूटी के कारण अस्पताल में नहीं पहुंच पाए हैं। अगर मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत हो रही है तो उसका समाधान तत्काल किया जाएगा। अस्पताल की सुविधाएं ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed