{"_id":"657a06ec2d6b188f130fedb8","slug":"no-medicines-for-gas-fever-stomach-ache-in-district-hospital-ayush-wing-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-11541-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिला अस्पताल आयुष विंग में गैस, बुखार, पेट दर्द की दवाएं नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिला अस्पताल आयुष विंग में गैस, बुखार, पेट दर्द की दवाएं नहीं
Thu, 14 Dec 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चे की जांच करते डॉक्टर विशाल चौधरी।
महराजगंज। जिला अस्पताल के आयुष अनुभाग में गैस, बुखार, पेट दर्द की दवा नहीं है। इससे हर रोज करीब 30 से 40 मरीज वापस लौट रहे हैं। मरीजों की समस्याओं को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल के आयुष विंग में युनानी और आयुर्वेद की जरूरी दवाएं नहीं हैं। युनानी अनुभाग में एक साल पहले 40 प्रकार की दवाएं आईं थीं। इस समय गैस, पेट दर्द, उल्टी दस्त, बुखार, जुकाम जैसी जरूरी दवाएं नहीं है। वहीं आयुर्वेद अनुभाग में गैस, पेट दर्द, गठिया, खांसी का सीरप के अलावा सांस फूलने से बचाव की दवा नहीं है। यहां आने वाले मरीज या तो जिला अस्पताल एलोपैथ की दवा लेते हैं या बाहर जाकर दुकान से खरीदते हैं। डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कुछ जरूरी दवाएं नहीं है। यहां आने वाले मरीजों को एलोपैथ में भेजा जाता है। यूनानी डॉ. अली अंसारी ने बताया कि केवल ताकत की दवाई बची है। दवा न होने के बारे में उच्चाधिकारियों को पत्र दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। जल्द ही दवा उपलब्ध करा दी जाएगी।