{"_id":"655bb29ea4132183990ae187","slug":"no-kabaddi-trainers-increasing-problems-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-9937-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कबड्डी के प्रशिक्षक नहीं, बढ़ रही मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कबड्डी के प्रशिक्षक नहीं, बढ़ रही मुश्किल
विज्ञापन
- खेल विभाग की ओर से कबड्डी खेल के प्रशिक्षक की भी की गई है मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में कबड्डी खेल में सात माह बाद भी प्रशिक्षक नहीं मिले, जिससे खिलाड़ियों की मुश्किल लगातार बढ़ रही हैं। जब तक प्रशिक्षक की तैनाती नहीं होगी, तब तक यह समस्या बरकरार रहेगी।
छत्रपति शाहू जी महराज स्टेडियम में वर्तमान में पांच प्रशिक्षक हैं। वे क्रमश: मुक्केबाजी, कुश्ती, हॉकी, फुटबाल व वाॅलीबाल खेल का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त स्टेडियम में कबड्डी के प्रति खिलाड़ियों की रूचि को देखते हुए मार्च में ही प्रशिक्षक की मांग की गई थी, मगर प्रशिक्षक न मिलने से खिलाड़ियों के विकास की दिशा में पहल नहीं हो पा रही है। कबड्डी से जुड़े खिलाड़ी मोहम्मद ने कहा कि कबड्डी के प्रशिक्षक मिल जाएं तो जिले के स्टेडियम में भी इस खेल की रफ्तार बढ़ जाए। खिलाड़ी अजीत ने कहा कि कबड्डी खेल में प्रशिक्षक की तैनाती जल्द करनी चाहिए।
-- -- -- -- -- --
ट्रायल में भी आती है समस्या
कबड्डी के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल का कार्यक्रम भी बार-बार आता रहता है। प्रशिक्षक के न होने से उसे भी टालना पड़ता है व सीधे खिलाड़ियों को मंडल भेजा जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
स्टेडियम में कबड्डी के प्रशिक्षक की तैनाती की मांग सात माह पूर्व की गई है। अभी तक प्रशिक्षक की तैनाती नहीं हुई है। ट्रायल कराने के लिए कबड्डी संघ के प्रशिक्षकों से समन्वय बनाया जाएगा।
-धर्मेंद्र कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी