Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No equipment in gymnasium, responsible unaware

Maharajganj News: व्यायामशाला में उपकरण नहीं, जिम्मेदार बेखबर

Sat, 01 Jun 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Jun 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
No equipment in gymnasium, responsible unaware
निचलौल। नगर पंचायत के किसान डिग्री कॉलेज मैदान से सटे भूमि पर जिम्मेदारों ने लाखों रुपये खर्च कर व्यायामशाला भवन का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन एक वर्ष बाद भी भवन में उपकरण नहीं रखे गए हैं। ऐसे में व्यायामशाला युवाओं को स्वस्थ रखने से पहले खुद बीमार होता चला जा रहा है। वहीं नगर पंचायत और संबंधित विभाग के जिम्मेदार भी बेखबर बने हुए है। युवाओं का मानना है कि जिम्मेदारों के फाइलों में व्यायामशाला तो दुरुस्त हो गया है, लेकिन उसका जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को व्यायामशाला से सटे किसान डिग्री काॅलेज के मैदान में टहल रहे युवाओं की टोली में शामिल श्यामजित, कन्हैयालाल, अनिल गुप्ता, विवेकानंद पटेल आदि ने कहा की पिछले करीब एक वर्ष पहले नगर पंचायत की ओर से लाखों रुपये की रकम खर्च कर व्यायामशाला की मरम्मत कराई गई थी। ताकि व्यायामशाला भवन से युवकों को स्वस्थ रखने के साथ ही बॉडी बिल्डिंग के गुर सिखाए जा सके। इतना ही नहीं कार्यदायी संस्था की ओर से भवन की मरम्मत कराकर क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग को भी सौंप दी गई। लेकिन अभी तक भवन में व्यायाम के लिए कोई उपकरण नहीं लग सका। जिसके चलते क्षेत्रीय युवाओं में जिम्मेदारों के प्रति गुस्सा है।
विज्ञापन

इन्होंने आगे कहा की विभाग इसके प्रति जरा सा भी संवेदनशील होता तो इसकी यह हालत न होती। करीब एक वर्ष पहले लगभग 10 लाख रुपये की लागत से व्यायामशाला भवन का निर्माण किया गया, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते व्यायामशाला को अभी तक उपकरण नहीं मिल सके। इसके चलते व्यायामशाला अब धीरे-धीरे फिर से बदहाल स्थिति की ओर पहुंच रहा है। समय से भवन में उपकरण मुहैया कराया होता तो ऐसी हालत न होती। अब हाल यह है कि भवन की दीवारों में दरारें पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन त्रिपाठी ने कहा की व्यायामशाला भवन को बने एक वर्ष से अधिक समय गुजर गया है। भवन को सुरक्षित रखने के लिए दो पीआरडी के जवानों को नियुक्त किया गया है। जिस योजना से उपकरण मिलना था। वह योजना बंद हो चुकी है। व्यायामशाला भवन में उपकरण रखने के लिए उच्चाधिकारियों से अवगत कराया गया है। जल्द ही व्यायामशाला के लिए उपकरण उपलब्ध कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed