फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No entry for heavy vehicles in the city for 12 hours on Barawafat

Maharajganj News: बारावफात पर शहर में 12 घंटे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री

Wed, 26 Aug 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
No entry for heavy vehicles in the city for 12 hours on Barawafat
महराजगंज। बारावफात पर्व को सकुशल और जाममुक्त संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस ने नगर क्षेत्र में भारी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। बुधवार को सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक नगर क्षेत्र में भारी और कॉमर्शियल वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने चार स्थानों पर नो-एंट्री और डायवर्जन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बारावफात के दौरान नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने और जुलूस समेत अन्य कार्यक्रमों के चलते यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए बुधवार को सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक भारी और व्यावसायिक वाहनों को नगर क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के अनुसार, सिंदुरिया, शिकारपुर, झनझनपुर और पकड़ी चौकी को नो-एंट्री और डायवर्जन प्वाइंट बनाया गया है। इन स्थानों से भारी वाहनों को नगर की ओर जाने से रोककर निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आगे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान भारी वाहन लेकर नगर क्षेत्र की ओर न आएं। वाहन चालक डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें, ताकि बारावफात के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed