फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   no cash in Punjab's National Bank's branch

कतार में लगने के बाद भी नहीं मिली रकम

Sat, 07 Jul 2018 11:41 PM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 07 Jul 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
no cash in Punjab's National Bank's branch
कतार में लगने के बाद भी नहीं मिली रकम - फोटो : अमर उजाला
निचलौल (महराजगंज)। कस्बे के थाना रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कैश न होने के कारण भुगतान काउंटर पर शनिवार को पहुंचे उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं पेंशन लेने के लिए    ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचीं बुजुर्ग महिलाएं शाम तक कैश आने का इंतजार करते रहीं। 
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों से आए उपभोक्ता अयोध्या, बढ़ई शर्मा, रामबली साहनी, मनोरमा देवी, शांन्ती देवी आदि लोगों का कहना था कि शनिवार को सुबह जैसे ही बैंक खुला तो रकम निकासी के लिए कतार में खडे़ हो गए, लेकिन कैश न होने के कारण  निराशा ही हाथ लगी। कैश कब आयेगा, इस बात की जानकारी किसी ने नहीं दी।  इन सभी लोगों ने कहा कि भूखे-प्यासे बैठकर कैश आने का इंतजार करना पड़ा। भीड़ को देखते हुए बैंक कर्मियों द्वारा भुगतान काउंटर पर कैश न होने का नोटिस चस्पा कर औपचारिकता पूरी की गयीं। कबेलवा निवासी तुलसी का कहना था कि कई दिनों से बैंक रकम के लिए आ रहे हैं लेकिन कभी सर्वर बंद मिल रहा है तो कभी रकम न होने की बात कहकर बैंक कर्मी लौटा दे रहे हैं। इस संबंध में शाखा प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि बैंक में कैश न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। इस समस्या के निस्तारण को लेकर अधिकारियों को सूचना दी गई। कैश की समस्या को जल्द दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed