{"_id":"6207f95936557b5456513f36","slug":"no-boundary-wall-in-more-than-228-schools-having-polling-place-maharajganj-news-gkp4267421140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदेय स्थल वाले 228 से अधिक विद्यालयों में बाउंड्रीवाल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदेय स्थल वाले 228 से अधिक विद्यालयों में बाउंड्रीवाल नहीं
विज्ञापन

समय से निर्माण पूरा कराने पर दिया जा रहा जोर
महराजगंज। तीन मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान को देखते हुए मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। मतदेय स्थल वाले 228 से अधिक विद्यालयों में बाउंड्रीवाल नहीं है। वहां बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने के लिए पहल प्रारंभ कर दी गई है।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षात्मक दृष्टि से बाउंड्रीवाल जरूरी है। मतदान की तिथि करीब आती देख जिम्मेदारों ने समय रहते व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पहल तेज कर दी है। जिले के सदर, पनियरा, फरेंदा, सिसवा व नौतनवां विधानसभा में कराए गए बूथों के चिन्हींकरण में कुल 228 विद्यालय ऐसे मिले, जहां बाउंड्रीवाल नहीं हैं। इसमें से लगभग 100 बूथों पर निर्माण जारी मिला, जबकि शेष बूथों पर भी निर्माण की प्रक्रिया तीव्र गति से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जिन बूथों पर मानक के मुताबिक व्यवस्था नहीं है, उन पर व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की दिशा में पहल की जा रही है।